तेल का उत्पादन बढ़ाएगा सऊदी अरब

 
May 17, 03:56 pm

रियाद। यहां के दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश के साथ कूटनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाते हुए सऊदी अरब ने तेल का उत्पाद बढ़ाने का निर्णय लिया है। वह प्रति दिन तीन लाख बैरल तेल का अतिरिक्त उत्पादन करेगा।

'ब्लूमबर्ग फाइनेंशियल न्यूज सर्विस' ने शुक्रवार को रियाद में सऊदी अरब के तेल मंत्री अली अल नैमी के हवाले से कहा कि विश्व के 50 उपभोक्ताओं की अपील पर यह फैसला 10 मई को लिया गया। इसकी घोषणा बुश और सऊदी के शाह अब्दुल्लाह के बीच बैठक के बाद की गई।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफेन हैडली ने कहा कि उपभोक्ओं की जरूरत को देखते हुए सऊदी अरब अतिरिक्त तेल की आपूर्ति करेगा।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित