नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि 10 एवं 24 वर्ष की अवधि वाले बांडों की बिक्री कर वह 10 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी।
सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 8.24 फीसदी की कूपन दर वाले बांड वर्ष 2018 में परिपक्व होंगे और इनसे सरकार 6 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी, जबकि 8.24 फीसदी की कूपन दर वाले बांड वर्ष 2032 में परिपक्व होंगे जिनसे सरकार 4 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी।