भारती-एमटीएन सौदा अगले सप्ताह तक!

 
May 17, 09:23 pm

मुंबई। भारती एयरेटल व एमटीएन के बीच अधिग्रहण सौदे पर बातचीत इस सप्ताह तक पूर्ण होने के आसार हैं। इससे पहले कुछ अखबारों ने इस सौदे पर 17 मई को मुहर लगने की उम्मीद जताई थी।

इस दिन विश्व दूरसंचार दिवस होने के कारण लोग यह अनुमान लगा रहे थे कि भारती के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल अपनी इस उपलब्धि की घोषणा के लिए इसी तारीख को चुनेंगे। अब इसके लिए 23 मई पर सर्वाधिक कयास लगाए जा रहे हैं। जन्मतिथि होने के कारण 23 का अंक मित्तल के लिए काफी लकी माना जाता है। इसलिए माना जा रहा है कि वह संभवत: इसी दिन एमटीएन को खरीदने की घोषणा करें।

देश की अग्रणी मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल इन दिनों दक्षिण अफ्रीकी मोबाइल कंपनी एमटीएन के साथ उसके अधिग्रहण पर बात कर रही है। पहले भारती एमटीएन की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहती थी पर अब बातचीत की दिशा पूर्ण अधिग्रहण अथवा विलय की तरफ मुड़ गई है।

मीडिया में आई खबरों में इस सौदे की कीमत 50 अरब डालर आंकी गई है। यदि भारती इसमें सफल होती है तो किसी भारतीय कंपनी द्वारा किया गया यह अब तक सबसे बड़ा सौदा होगा। इससे पहले यह उपलब्धि टाटा स्टील के नाम दर्ज है जो उसने यूरोपीय स्टील कंपनी कोरस को 12.1 अरब डालर में खरीद कर हासिल की थी।

21 देशों में कारोबार करने वाली एमटीएन के ग्राहकों की संख्या 6.7 करोड़ है। सौदे के पूर्ण होने पर 13 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ भारती एयरटेल दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी बन जाएगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित