समाचार

आईएल एंड एफएस को खरीदेगी एचएसबीसी

May 17, 09:52 pm
  Print

मुंबई। दुनिया की प्रमुख बैंक एचएसबीसी ने भारतीय ब्रोकरेज कंपनी आईएल एंड एफएस इनवेस्ट्समार्ट की 73.21 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का इरादा जाहिर किया है। इसके लिए एचएसबीसी 1002.5 करोड़ रुपये की पेशकश करेगी। इस अधिग्रहण से एचएसबीसी घरेलू ब्रोकरेज खंड में अपनी पहुंच को बढ़ाएगी।

एचएसबीसी इंडिया की सीईओ नैना लाल किदवई ने बताया कि अधिग्रहण के बाद भी आईएल एंड एफएस के मैनेजमेंट और स्टाफ को बरकरार रखा जाएगा।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति