पाकिस्तान के मुंह लगी हिंदुस्तानी मिर्ची

 
Jul 24, 09:00 pm

नई दिल्ली। मिर्ची रे मिर्ची,कमाल कर गई। पाकिस्तानियों की जुबान चढ़ गई। भारतीय मिर्च के व्यापारी इन दिनों खासे खुश नजर आ रहे हैं। हों भी क्यों न, इसने पाकिस्तान के लोगों को अपने जायके का मुरीद बना लिया है। इसके चलते पड़ोसी देश में भारतीय मिर्ची की मांग एक-दो नहीं पूरे 23 गुना बढ़ गई है। कम से कम भारतीय मसाला बोर्ड के आंकड़े तो यही कहते हैं।

भारत से पाकिस्तान को मिर्च का निर्यात इस साल अप्रैल-मई में 16 हजार 170 टन पर पहुंच गया। पिछले साल इन दो महीनों में पाकिस्तान ने केवल 700 टन लाल मिर्च मंगाई थी।

भारतीय मसाला बोर्ड के मुताबिक मात्रा के लिहाज से समीक्षाधीन अवधि में मिर्च का कुल निर्यात 20.91 फीसदी बढ़कर 50 हजार टन पर पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 41 हजार 350 टन था। बढ़ते निर्यात से मिर्च के कारोबारी और किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित