सोना फिर 13 हजार से नीचे आया

 
Jul 24, 09:50 pm

नई दिल्ली। ग्लोबल बाजारों में मंदी और कमजोर मांग से स्थानीय सराफा बाजार में सोना 210 रुपये और टूटकर 12 हजार 830 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ। सात जुलाई के बाद सोने की कीमतें गुरुवार को एक बार फिर 13 हजार रुपये से नीचे आई हैं। चांदी भी 120 रुपये घटकर 24 हजार 800 रुपये रह गई।

कारोबारियों के अनुसार बाजार में कोई मांग नहीं थी। खरीदार बाजार से दूर रहे। इसके अलावा कच्चे तेल में नरमी और डालर में मजबूती ने भी बाजार धारणा पर असर डाला। एशियाई बाजारों में सोने की गिरावट से भी घरेलू बाजार प्रभावित हुआ।

सोना आभूषण के भाव 210 रुपये के नुकसान के साथ 12 हजार 680 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के दाम 10 हजार 500 रुपये प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर अपरिवर्तित रही। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 405 रुपये की गिरावट के साथ 24 हजार 375 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। चांदी सिक्का 100 रुपये टूटकर 27800-27900 रुपये प्रति सैकड़ा बंद हुए।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित