अब इलेक्ट्रिक कार लाएंगे टाटा

 
Jul 25, 02:15 am

मुंबई। 'नैनो' के जरिए आम आदमी के नयनों में कार का सपना जगाने वाले रतन टाटा अब इलेक्ट्रिक(बैटरी चालित) कार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बारिश में भीगते एक स्कूटर सवार परिवार को देखकर टाटा के दिमाग में एक लाख रुपये की सस्ती कार नैनो को बनाने का खयाल आया था। अब पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़ते दाम से आम आदमी को निजात देने के लिए उन्होंने इलेक्ट्रिक कार बनाने का इरादा जाहिर किया है। देश में फिलहाल रेवा कंपनी ही इलेक्ट्रिक कार बनाती है।

टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने शेयरधारकों की सालाना आम बैठक के दौरान बताया कि कंपनी थाइलैंड में इको-कार बनाने का कारखाना लगा रही है। कंपनी की विश्वस्तरीय ट्रकों की नई रेंज बाजार में लाने की भी योजना है। इस वर्ष लक्जरी कार ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर खरीदने वाली टाटा मोटर्स के लिए वित्त वर्ष 2008-09 के चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। रतन टाटा ने कहा कि आज हम दो ग्लोबल ब्रांडों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी 17 आटो कंपनियों में शामिल हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.285714
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित