समाचार

एयर इंडिया फिलहाल इश्यू नहीं लाएगा: चावला

Aug 20, 02:54 pm
  Print

नई दिल्ली। सरकार की एयर इंडिया और पवन हंस हेलीकाप्टर के प्रारंभिक इश्यू लाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

नागरिक उड्डयन सचिव अशोक चावला ने आज बताया कि मंत्रालय इस बारे में किसी भी स्तर पर सक्रिय नहीं है। चावला यहां हेलीकाप्टर आपात मेडिकल सेवा तथा हेलीकाप्टर विकास पर आयोजित एक सेमिनार में हिस्सा ले रहे थे। यह सेमिनार उड्डयन मंत्रालय ने देश में हेलीकाप्टर इंडस्ट्री के विकास जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श की योजना से आयोजित किया है। मंत्रालय ने 2008 को हेलीकाप्टर वर्ष घोषित किया है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति