
नई दिल्ली। मोबाइल हैंडसेटों का विनिर्माण करने वाली मोटोरोला ने ग्राहकों को संगीत डाउनलोड करने की सुविधा देने के लिए देश में निजी क्षेत्र की विशालतम दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल के साथ हाथ मिलाया है।
कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एयरटेल लाइव के जरिए ग्राहक मोटोरोला के मोबाइल हैंडसेट का उपयोग करते हुए आनलाइन म्यूजिक पोर्टल मोटो म्यूजिक पर जाकर रिंगटोन एवं संगीत, वीडियो क्लिप को डाउनलोड कर सकेंगे।
कंपनी ने बताया कि आनलाइन म्यूजिक पोर्टल मोटो म्यूजिक में 3.50 लाख से अधिक डिजिटल म्यूजिक आइटमों को शामिल किया गया है।