सोना व चांदी लुढ़के

 
Aug 21, 08:09 pm

नई दिल्ली। सोने की चमक गुरुवार को फिर फीकी पड़ गई। स्थानीय सराफा बाजार में इस दिन इसके दाम 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 11910 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। गिरावट में फुटकर कारोबारियों की सीमित लिवाली की अहम भूमिका रही। औद्योगिक इकाइयों और फुटकर मांग कमजोर पड़ने से चांदी का भी यही हाल रहा। इसके दाम 640 रुपये की गिरावट के साथ 20650 रुपये किलो बंद हुए।

सोना आभूषण के भाव 10 रुपये की हानि के साथ 11760 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 9800 रुपये प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 230 रुपये टूटकर 20050 रुपये किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 27600-27700 रुपये प्रति सैकड़ा बंद हुए।

त्योहारी मौसम के करीब होने के कारण कारोबारियों को उम्मीद है कि हाल में सोने की कीमतों में हुई गिरावट के मद्देनजर पिछले महीने के मुकाबले इसकी खपत तीन गुनी बढे़गी। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण संघ के अध्यक्ष अशोक मीनावाला ने कहा कि सोने की खरीद इस महीने देश भर में उल्लेखनीय रूप से बढ़ गई है और यह रुख बरकरार रहने वाला है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित