
मुंबई। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी आइडिया सेल्युलर ने कहा है कि मध्यम और मंहगे नोकिया हैंडसेट की विभिन्न श्रृंखलाओं पर समेकित आइडिया सेवाओं की पेशकश करेगी।
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह देश भर में आइडिया के हाईस्पीड 2.75 जी एज नेटवर्क पर इंटरनेट सेवाओं, सामग्रियों और ब्राउसिंग की उन्नत अनुभव और ग्राहकों को इस्तेमाल के लिहाज से आसान उपकरण के सम्मिलित अनुभवों की पेशकश करेगी। कंपनी की सितंबर के आरंभ में एम96 से शुरू होने वाले उपकरणों पर विभिन्न आकर्षक पेशकशों और शुल्क योजनाओं की पेशकश करने की योजना है जो खंड के ग्राहकों के लिए लक्षित है।