समाचार

मुकेश अंबानी भी आए नैनो के पक्ष में

Aug 27, 08:04 pm
  Print

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हित की परियोजना की गति को बाधित करने के लिए भय का वातावरण के प्रति आगाह करते हुए प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बुधवार को टाटा की नैनो परियोजना का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत और राजनेताओं को मिलकर काम करना चाहिए।

सिंगूर में नैनो परियोजना के लिए भूमि के बारे में जारी विवाद के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय महत्व की परियोजना की गति को धीमा करने के लिए भय का वातावरण बनाया जा रहा है। यह देश के आर्थिक विकास, उसकी वैश्विक छवि के साथ साथ दुनिया भर से निवेश आकर्षित करने की हमारी क्षमता के लिए प्रतिकूल साबित होगा।

मुकेश अंबानी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भारतीय उद्योग जगत और राजनेताओं को मिलकर काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने टाटा की नैनो परियोजना को अनूठा तथा नई पहल करार दिया है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति