अब नैनो को टक्कर देगी ह्युंदे की छोटी कार

 
Sep 04, 02:48 pm

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की छोटी कार नैनो को जबरदस्त टक्कर देने के लिए ह्युंदे मोटर्स इंडिया लिमिटेड [एचएमआईएल] सैंट्रो श्रेणी में छोटी कार बाजार में उतारने की योजना पर विचार कर रही है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एच एस हीम ने बृहस्पतिवार को बताया कि टाटा की लखटकिया कार नैनो की तरह की उनकी कंपनी सेंट्रो सेगमेंट में छोटी कार बाजार में उतारेगी। दक्षिण कोरिया की ह्युंदे मोटस कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली एचएमआईएल भारतीय कार बाजार की दूसरी प्रमुख कंपनी है।

देश में तेजी से विकास कर रही कार निर्माता कंपनी एचएमआईएल की भारती बाजार में इस समय कारो के 30 संस्करण मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी की आई-20 कार इस साल के अंत तक बाजार में आ जाएगी और उसकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक होगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:2.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित