
नई दिल्ली। हीरो होंडा मोटर्स ने साल के अंत तक दोपहिया वाहनों की कीमतें नहीं बढ़ाने का निर्णय किया है।
हीरो होंडा मोटर्स के अध्यक्ष ब्रिजमोहन लाल मुंजार ने बृहस्पतिवार को वाहन उद्योग के एक समारोह के मौके पर बताया कि हम इस साल के अंत तक अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगे। यह पूछने पह कि क्या कच्चे माल की बढ़ती लागत कंपनी के मुनाफे पर असर डालेगी उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता। हमें कमर कस कर तैयार रहना होगा। कंपनी ने पिछले तीन महीनों में दो बार दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है।