मुंबई। विश्व बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में आई तेजी और कमजोर वैश्विक रूख के बीच मुद्रास्फीति आंकड़े के जारी होने से पहले मुंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में लगभग 150 अंकों की गिरावट आई।
मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 150.76 अंकों की गिरावट के साथ 14 899.10 पर बंद हुआ। विगत कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में लगभग 550 अंकों की तेजी आई थी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14 766.01 अंक के निम्न स्तर तथा 14 994.15 अंक के उच्च स्तर को छू गया।
वहीं मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी में आज 56.25 अंकों की गिरावट आई। व्यापक आधार वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का इंडेक्स 56.25 अंकों की गिरावट दर्शाता 4 447.75 अंक पर बंद हुआ।