समाचार

ईधन कीमतों में कमी नहीं: देवड़ा

Sep 05, 02:50 pm
  Print

नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने ईधन कीमतों में तत्काल कमी किए जाने की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा है खुदरा कीमतों में कमी के लिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों को और नीचे आना होगा।

देवड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि तेल कंपनियों को अब भी घाटा हो रहा है। प्रार्थना करें कि कीमतों में और कमी आए, ताकि हम ईधन कीमतों में कटौती पर विचार कर सकें। पेट्रोलियम कंपनियों को फिलहाल पेट्रोल, डीजल, केरोसिन तथा रसोई गैस को लागत से कम कीमत पर बेचने से हर दिन लगभग 400 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति