सबसे महंगी किंग मित्तल की गली

 
Sep 05, 03:50 pm

लंदन। स्टील किंग मित्तल का परिवार ब्रिटेन की जिस सड़क पर रहता है वह यूनाइटेड किंगडम [यूके] की सबसे महंगी सड़क है।

प्रापर्टी वेबसाइट 'जूपला' ने ब्रिटेन की 20 सबसे महंगी गलियों की एक सूची जारी की है। ब्रिटेन की सबसे महंगी सड़कों में केसिंग्टन पैलेस गार्डेस को पहला स्थान हासिल है, इसे 'बिलियनायर्स रो' के नाम से भी जाना जाता है। यहां आर्सेलरमित्तल के मालिक लक्ष्मीनिवास मित्तल के तीन मकान है।

उल्लेखनीय है कि केंसिंग्टन पैलेस में एक मकान की औसत कीमत 4.14 करोड़ पाउंड है जबकि उत्तरी लंदन में कांपटन एवेन्यू 75 लाख पाउंड की औसत कीमत के साथ दूसरे स्थान पर है।

पिछले महीने मित्तल ने इसी सड़क पर अपनी बेटी वनिशा के लिए सात करोड़ पाउंड में एक मकान खरीदा है। इससे पहले वे यहीं अपने बेटे 11.7 करोड़ पाउंड में और खुद के लिए भी 5.7 करोड़ पाउंड में मकान खरीद चुके है। इस तरह इस सड़क पर मित्तल परिवार की कुल संपत्ति की कीमत करीब 44 करोड़ पाउंड है।

मित्तल के आने के पहले भी इस सड़क को सेलिब्रिटी का दर्जा प्राप्त था क्योंकि यहां एक समय प्रिंसेस डायना रह चुकी थीं और वर्तमान में चेल्सी फुटबाल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच यहां रह रहे है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.714286
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित