न्यूकैसल पर फिर से दांव लगाएंगे अनिल

 
Sep 07, 08:12 pm

लंदन। भारत की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन्स [आरकाम] केमुखिया अनिल अंबानी ने फुटबाल क्लब न्यूकैसल यूनाइटेड को खरीदने के प्रयास फिर शुरू कर दिए हैं।

इस बार अगर उनकी कोशिशें रंग लाईं तो प्रीमियर लीग टीम खरीदने वाले विदेशी मालिकों की जमात में अंबानी का नाम भी शुमार होगा। 21 अरब पौंड की निजी मिल्कियत वाले दुनिया के छठे सबसे अमीर अनिल इस क्लब को पहले भी खरीदने की कोशिश कर चुके हैं।

ब्रिटिश अखबार संडे मेल ने लिखा है कि न्यूकैसल के मालिक एश्ले डावांडोल हालत के चलते इस फुटबाल क्लब को बेचने के लिए तैयार हैं। एश्ले इस क्लब के 40 करोड़ पौंड [लगभग 32 अरब रुपये] मांग रहे हैं, लेकिन उनके 30 करोड़ पौंड [लगभग 24 अरब रुपये] पर मान जाने के आसार हैं। न्यूकैसल के लिए पर्दे के पीछे मोलभाव चल रहा है। इस संबंध में अनिल के प्रतिनिधि सोमवार को एश्ले से बात करेंगे। वैसे आरकाम के अधिकारियों ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि कंपनी की किसी भी क्लब को खरीदने की योजना नहीं है।

एश्ले ने जुलाई 07 में यह क्लब 13 करोड़ पौंड [लगभग 10 अरब 40 करोड़ रुपये] में खरीदा था। एश्ले टीम मैनेजर केविन कीगन को दरवाजा दिखाने के चलते क्लब समर्थकों के निशाने पर हैं। ब्रिटिश मीडिया में छपी खबरों का भरोसा किया जाए तो अंबानी कीगन को तीसरी बार इस फुटबाल टीम का मैनेजर बनाना चाहते हैं। ब्रिटेन के ही एक अन्य अखबार 'संडे एक्सप्रेस' ने न्यूकैसल समर्थकों के हवाले से लिखा है कि यदि अंबानी इस सौदे को अपने नाम कराने में सफल रहते हैं तो कीगन के फिर से मैनेजर बनने की संभावना है। कीगन की वापसी से टीम समर्थकों के विरोध से बचा जा सकता है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित