समाचार

पीएनबी ने ब्याज दरें घटाई

Oct 15, 11:00 pm
  Print

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक ने बुधवार को आवास और वाहन ऋण की ब्याज दरों में आधा प्रतिशत की कटौती की। इसके साथ ही रिजर्व बैंक और सरकार द्वारा नकदी का प्रवाह बढ़ाने के संबंध में की जा रही कोशिशों के मद्देनजर वह ब्याज दरों में कटौती करने वाला पहला बैंक बन गया।

पीएनबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के सी चक्रवर्ती ने कहा कि कि आवास, शिक्षा और वाहन [कार] ऋण में कटौती की गई है, जो बृहस्पतिवार से प्रभावी होगी।

उन्होंने कहा कि यह कदम त्योहारी मौसम में उधारीकर्ताओं को कम ब्याज दरों पर ऋण सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा बैंक उक्त ऋण पर ब्याज दरें कम करने वाला पहला बैंक बन गया है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति