स्वराज पाल की संपत्ति में इजाफा

 
Nov 19, 04:53 pm

लंदन। एक ओर जहां पूरी दुनिया के व्यवसायी आर्थिक मंदी से जूझने में लगे हुए है वहीं भारतीय मूल के अरबपति व्यवसायी स्वराज पाल की संपत्ति में इजाफा हुआ है।

कपारो समूह के संस्थापक अध्यक्ष पाल ब्रिटेन में रहने वाले सर्वाधिक अमीर एशियाई हैं और पिछले एक वर्ष के दौरान उनकी संपत्ति में एक तिहाई से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

ईस्टर्न आई नामक पत्रिका ने बुधवार को जारी एक सूची में उन्हे ब्रिटेन का सबसे अमीर एशियाई घोषित किया है। सूची में स्वराज पाल के अतिरिक्त माइक जटानिया भी शामिल है।

सूची के अनुसार शीर्ष 20 ब्रिटिश एशियाइयों की कुल संपत्ति में पिछले एक वर्ष की अवधि के दौरान 35 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है।

पत्रिका द्वारा दिए जाने वाले 12 वें सालान ईस्टर्न आई एशियन बिजनेस अवार्ड्स में सात विजेताओं के नामों की घोषणा अभी शेष है जबकि पत्रिका द्वारा धनपतियों की सूची जारी कर दी गई है। यह पुरस्कार बुधवार रात पश्चिमोत्तर लंदन के वेंबले स्टेडियम में दिए जाएंगे। इस भव्य समारोह में 800 अतिथियों के मौजूद रहने की संभावना है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित