समाचार

दोहा दौर की वार्ता में सहमति जरूरी

Nov 19, 05:36 pm
  Print

नोमपेन्ह। विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख पास्कल लेमी ने कहा है कि गरीब देशों को मौजूदा वैश्विकआर्थिक संकट से निपटने में सहायता देने के लिए दोहा दौर की व्यापार वार्ता में सहमति बनना जरूरी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने लेमी के हवाले से बुधवार को यह खबर दी।

नेशनल टेलीविजन टीवीके के अनुसार लेमी ने सिएम रीप प्रांत में अल्पविकसित देशों की दो दिवसीय मंत्रिस्तरीय वार्ता के उद्घाटन समारोह में कहा कि मौजूदा आर्थिक संकट के मद्देनजर अतीत में जो आवश्यक था वह आज अनिवार्य हो गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को व्यापार और सहायता पर सहमति बनानी होगी।

वैश्विक व्यापार पर चर्चा के लिए एकत्र हुए 49 देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए लेमी ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बात पर सर्वसम्मति बन रही है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को मौजूदा दौर में जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है उनका सिर्फ बहुपक्षीय समाधान ही संभव है। दोहा दौर की वार्ता वर्ष 2001 से जारी है। इस वर्ष जुलाई में विकासशील देशों के लिए बाजार के अधिकार, बौद्धिक संपदा अधिकार और कृषि सबसिडी के मसले पर यह वार्ता विफल हो गई थी।

संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन और डब्ल्यूटीओ की ओर से जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार की बैठक का लक्ष्य अल्पविकसित देशों की अर्थव्यवस्थाओं को वैश्रि्वक व्यापार प्रणाली में अपनी अर्थव्यवस्थाओं को एकीकृत करने में सहयोग करना था।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति