जयपुर। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा कि मारुति कार की कीमतें कम करने की कोई योजना नहीं है।
कंपनी के कार्यकारी अधिकारी [विपणन एवं ब्रिकी] मयंक पारीक ने शुक्रवार को जयपुर में मारुति के नए माडल ए-स्टार को बिक्री के लिए जारी करने के मौके पर संवाददाताओं को बताया कि मारुति की लागत लगातार बढ़ने के बाद भी कंपनी समय-समय पर उपभोक्ताओं को छूट दे रही है।
पारीक ने कहा कि आर्थिक मंदी के बावजूद मारुति की कारों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। आलोच्य समय में मारुति की बिक्री में 4.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि ए-स्टार को मुख्यत: युवाओं को केंद्रित करके तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि हर साल 1.5 लाख से 2 लाख ए-स्टार कारें यूरोप को निर्यात की जाएंगी।