
नई दिल्ली। मोबाइल हैंडसेट का विनिर्माण करने वाली मोटोरोला ने सोमवार को कहा कि उसने एंट्री लेवेल मल्टीमीडिया फोन खंड में मोटोयुवा डब्ल्यू 396 माडल को पेश किया है।
कंपनी ने अपने नये मल्टीमीडिया मोबाइल का मूल्य 4200 रुपये निर्धारित किया है। कंपनी के मोटोयुवा सीरीज के अंतर्गत यह सातवां माडल है। मोटोरोला मोबाइल डिवाइसेज प्रोडक्ट एंड साल्युशंस के भारत एवं दक्षिण पश्चिम एशिया के निदेशक फैसल सिद्दीकी ने बताया कि एफएम रेडियो सुविधा से युक्त मोटोयुवा डब्ल्यू 396 को वैकल्पिक माइक्रो एसडीटीएम कार्ड को बदलने की सुविधा के साथ पेश किया गया है। मोबाइल फोन के माइक्रो एसडीटीएम कार्ड की मेमोरी को बढ़ाकर दो जीबी तक किया जा सकता है। इसमें 1000 लोगों के नंबर और 750 एसएमएस स्टोर करने की क्षमता होगी।
उन्होंने बताया कि मोटोयुवा डब्ल्यू 396 फोन की विभिन्न सुविधाओं को बगैर सिमकार्ड डाले उपयोग किया जाता है। इसमें कैमरा, एमपी3 प्लेयर या एफएम रेडियो शामिल है।