
चेन्नई। हेल्थकेयर सेवा प्रदाता आईसाफ्ट की आगामी महीनों में 300 नई नियुक्तियां करने की योजना है।
कंपनी का कहना है कि उसके कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 4000 है। इनमें से 50 प्रतिशत चेन्नई एवं बेंगलूर में कार्यरत है। कंपनी ने पिछली तिमाही में 300 नियुक्तियां की हैं तथा वह इतने ही नियुक्तियां और करेगी।