
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स लखनऊ को इंडिया मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस अवार्ड [आईएमईए] प्रदान किया गया है। भारत की आटोमोबाइल विनिर्माण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उक्त अवार्ड प्रदान किया जाता है।
कंपनी को यह अवार्ड हाल में ही बेंगलूर में आयोजित 2008 के फ्रोस्ट एंड स्युलिवेन मैन्युफैक्चरिंग कार्यक्रम के दौरान दिया गया। आईएमईए अवार्ड आटोमोबाइल क्षेत्र विश्व स्तरीय मैन्युफैक्चरिंग के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है।