और सस्ता होगा हवाई सफर

 
Dec 15, 08:08 pm

नई दिल्ली। हवाई सफर अब और सस्ता हो जाएगा। इसका श्रेय लेने की हकदार एविएशन कंपनियों की बजाय सरकारी तेल कंपनियां हैं। इन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के घटे दामों के चलते विमान ईधन [एटीएफ] की कीमतों में फिर कटौती कर दी है। 11 फीसदी की ताजा कमी के बाद दिल्ली में एटीएफ के दाम 4 हजार 208 रुपये 37 पैसे घटकर 32 हजार 691 रुपये 28 पैसे प्रति किलोलीटर हो जाएंगे।

नई कीमतें सोमवार की आधी रात से लागू हो रही हैं। सितंबर से एटीएफ की कीमतों में यह लगातार सातवीं कटौती है। पिछले पखवारे में की गई कटौती के बाद एयर इंडिया की अगुवाई में एविएशन कंपनियों ने किराए से 400 रुपये का ईधन सरचार्ज हटा लिया था। इसके बावजूद पहले महंगाई और अब मंदी की आड़ में एविएशन कंपनियां ईंधन कीमतों में कमी का लाभ यात्रियों को देने से बचती रही हैं। अब तक एटीएफ कीमतों में करीब 60 फीसदी की कमी आ चुकी है।

दिल्ली में इसके दाम अगस्त में 71 हजार 28 रुपये 26 पैसे प्रति किलोलीटर की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। इसके बाद से कच्चे तेल की कीमतों में आ रही गिरावट के चलते एटीएफ के दामों में भी लगातार कटौती की गई है। पिछले माह से तीनों सरकारी तेल कंपनियां-इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम तथा एचपीसीएल महीने में दो बार एटीएफ कीमतों की समीक्षा कर रही हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(10) वोट का औसत

average:4.3
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित