शेयर बाजारों की मिलीजुली शुरूआत

 
Jan 06, 11:09 am

मुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार की मिलीजुली शुरुआत हुई और खुलने के तत्काल बाद इनमें गिरावट आई।

सोमवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स मंगलवार को 17 अंकों की गिरावट साथ जबकि निफ्टी 0.05 अंक की हल्की बढ़त के साथ खुला।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार के मुकाबले 17.22 अंक गिरकर 10,258.38 नीचे खुला। सुबह करीब 10 बजे सूचकांक 15.14 अंक गिरकर 10,260.46 पर कारोबार कर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' सोमवार के मुकाबले 0.05 अंक की तेजी के साथ 3,121.50 पर खुला।

सुबह करीब 10 बजे निफ्टी 0.05 अंक की हल्की गिरावट पर कारोबार कर रहा था। बीएसई में शुरुआती कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और पहले 10 मिनट के कारोबार में यहां 560 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी जबकि 330 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.75
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित