
नई दिल्ली। दो दिन पहले सरकार ने पेट्रोल व डीजल महंगा कर दिया था। अब देश भर के ट्रांसपोर्टरों ने ट्रक भाड़े में 8 फीसदी तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके चलते खाने-पीने की चीजों और आवश्यक वस्तुओं के दाम और बढ़ जाएंगे। एक जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 4 रुपये व डीजल में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
आल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ने से हमारी लागत 7.6 फीसदी तक बढ़ गई है। इसलिए ट्रांसपोर्टरों ने शुक्रवार से ट्रक भाड़े में यह बढ़ोतरी कर दी है। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के सचिव गुरिन्दर पाल सिंह के मुताबिक माल भाड़े में यह वृद्धि 3 से 5 फीसदी के दायरे में होगी। यह बढ़ोतरी अगले हफ्ते से लागू होगी।
वहीं ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन आफ इंडिया [टीसीआई] के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विनीत अग्रवाल का कहना है कि ट्रक भाड़ा 3 से 7 फीसदी के बीच बढ़ेगा।