एयर इंडिया कर्मियों का कार्य बहिष्कार

 
Jul 03, 10:59 pm

नई दिल्ली। एयर इंडिया के लगभग बीस हजार कर्मचारियों ने शुक्रवार को देश भर में दो घंटे काम का बहिष्कार किया। कर्मचारी अपने वेतन के तुरंत भुगतान की मांग कर रहे थे।

इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान एविएशन इंडस्ट्रीज एंपलाइज गिल्ड [एआईईजी], एयर कारपोरेशन इंप्लाइज यूनियन [एसीईयू] तथा कुछ अन्य यूनियनों ने किया था। इसके तहत दिल्ली एवं मुंबई में एयर इंडिया के कर्मचारी दोपहर एक बजे कार्यालय से बाहर आ गए।

दिल्ली हवाईअड्डे पर लगभग 300 कर्मचारी झंडे लिए हुए पुराने टर्मिनल के बाहर इकट्ठे हुए और नारेबाजी की। कर्मचारी वेतन तुरंत जारी करने की मांग कर रहे थे। बाद में उन्होंने हवाई अड्डा परिसर में धरना दिया।

एसीईयू के महासचिव जे बी कादियान ने कहा कि वेतन भुगतान कानून के तहत सरकार वेतन को टाल नहीं सकती। कंपनी नियमों कानूनों का पालन नहीं कर रही और ऐसे फैसले कर रही है जो कंपनी हित में नहीं।

हवाई अड्डा के अधिकारियों का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन का असर उड़ानों पर नहीं पड़ा।

मुंबई में एआईईजी के महासचिव जार्ज अब्राहम ने कहा कि प्रबंधन आज वेतन भुगतान की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा नहीं उतर सका है इसलिए हम दो घंटे के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली या मुंबई में एयर इंडिया के परिचालन में किसी तरह की बाधा का समाचार नहीं है।

एयर इंडिया के प्रबंधन ने इससे पहले कहा था कि कर्मचारियों का जून का वेतन 15 दिन की देरी से 15 जुलाई को दिया जाएगा। लेकिन कर्मचारियों के विरोध के देखते हुए उसने लगभग 13,000 कर्मचारियों को वेतन तीन जुलाई तक देने पर सहमति जता दी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित