सत्यम की आडिट कंपनी पर लग सकता है प्रतिबंध

 
Jul 04, 12:04 am

आगरा [जासं]। बहुचर्चित सत्यम घोटाले में आरोपी चार्टेड एकाउंटेंट फर्म प्राइस वाटर हाउस कूपर के दोषी पाए जाने पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है। फर्म के खिलाफ जांच रिपोर्ट अगले सप्ताह आएगी।

यह जानकारी द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया [आईसीएआई] के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तमप्रकाश अग्रवाल ने शुक्रवार को आगरा में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सत्यम की बैलेंस शीट में हेराफेरी के प्रकरण को लेकर जनवरी में छह सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था। इसकी जांच रिपोर्ट छह माह में आईसीएआई काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करने का फैसला लिया गया था। कमेटी नौ जुलाई को जांच रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद आडिट फर्म पर कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आईसीएआई के पास अधिकतम पांच वर्ष के लिए ही सीए का लाइसेंस रद्द करने का अधिकार है। लेकिन सत्यम मामले की संवेदनशीलता और आम निवेशकों के हितों की वजह से दोषी पाए जाने पर फर्म का आडिट अधिकार लाइसेंस आजीवन रद्द हो सकता है।

मंदी में एकाउंटिंग क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ीं: शिल्डर

आगरा [जासं]। इंटरनेशनल फेडरेशन आफ एकाउंटेंट्स के अध्यक्ष प्रोफेसर अर्नोल्ड शिल्डर ने कहा है कि आर्थिक मंदी के दौर में एकाउंटेंसी के क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ी हैं। इसके लिए सीए को वैश्विक रणनीति बनाने और इससे संबंधित ज्ञान और प्रक्रिया के तेजी से आदान-प्रदान करने की जरूरत है।

द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स [आईसीएआई] के 60 वर्ष पूरे होने शुक्रवार को आगरा में तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ। इस अवसर पर आईसीएआई का द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इन आस्ट्रेलिया [आईसीएए] के साथ एक समझौता हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश से आए करीब दो हजार से अधिक सीए की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने करार के मसौदे पर हस्ताक्षर किए। आईसीएए के मुख्य अधिशासी अधिकारी ग्राहम मेयर ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के सीए कारोबार में विस्तार होगा।

इंटरनेशनल एकाउंटिंग स्टैंडर्ड बोर्ड के चेयरमैन सर डेविड टवीडी ने कहा कि एकाउंटिंग का वैश्वीकरण हो चुका है। सैकड़ों देशों में अब एक ही तरह की फाइनेंशियल टेक्निकल टर्मिनोलाजी के प्रयोग की कवायद तेज हो चुकी है। आईसीएआई अध्यक्ष उत्तम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पिछले दस सालों से हर वर्ष यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित