बजाज मोटरसाइकिल की बिक्री बढ़ी

 
Sep 02, 02:26 pm

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बजाज ने अगस्त महीने में अपनी मोटरसाइकिलों की बिक्री में 4.09 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और इस दौरान उसने 1,82,441 मोटरसाइकिलें बेची।

कंपनी ने बीते वर्ष अगस्त में 1,75,274 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की थी। समीक्षाधीन माह में कंपनी के दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 3.63 फीसदी बढ़कर 1,83,051 वाहनों की रही। बजाज आटो ने बीते वर्ष के इसी माह में 1,76,631 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। अगस्त, 2009 में बजाज आटो के वाहनों का निर्यात 5.71 फीसदी बढ़कर 75,164 वाहनों का रहा, जबकि बीते साल इसी महीने में कंपनी ने 71,105 वाहनों का निर्यात किया था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.8
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित