नई फिल्म में अमेरिकी बैंकरों की खिंचाई

 
Sep 07, 08:04 pm

लंदन। आस्कर विजेता हालीवुड के फिल्म निर्माता माइकल मूर की अगली डाक्यूमेंट्री उन अमेरिकी उद्योगपतियों को नाराज कर सकती है, जिन्होंने उनकी फिल्म के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराई है। फिल्म का व‌र्ल्ड प्रीमियर सोमवार को होगा। इसे दो अक्टूबर को सिनेमा हाल में रिलीज किया जाएगा।

अपनी नई डाक्यूमेंट्री में मूर ने इस बात का खुलासा किया है कि पूंजीपति बैंकर किस तरह अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने इसमें वाल स्ट्रीट को आड़े हाथों लिया है। इतना ही नहीं, अपने भावी प्रोजेक्ट के लिए धन की व्यवस्था खुद करने पर विचार कर रहे हैं। अर्थशास्त्रियों के विचार में यह अमेरिकी बैंकरों का लालच था जिसने पूरी दुनिया को आर्थिक मंदी के जाल में झोंक दिया।

इससे पहले मूर ने अपनी बहुचर्चित डाक्यूमेंट्री फिल्म 'फारनेहाइट 9/11' में व‌र्ल्ड ट्रेड सेटर पर हुए आतंकी हमले के परिप्रेक्ष्य में बुश प्रशासन और अमेरिकी सेना की कड़ी आलोचना की थी। फिल्म ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। 'सिको' के निर्माता ने कहा कि उनकी नई फिल्म इसमें पैसा लगाने वाले कई कारपोरेट घरानों को नाराज कर देगी। ये कंपनियां आखिर उस व्यक्ति को क्यों पैसा देंगी जो उनकी साख के खिलाफ फिल्म बना रहा है। निश्चित रूप से यह आखिरी मौका है, जब उन्होंने मेरी फिल्म पर पैसा लगाया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित