गोकर्ण होंगे आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर

 
Oct 28, 06:59 pm

नई दिल्ली। सरकार ने ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स [एसएंडपी] के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मुख्य अर्थशास्त्री सुबीर गोकर्ण को भारतीय रिजर्व बैंक [आरबीआई] का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त करने का फैसला किया है। वह राकेश मोहन का स्थान लेंगे। मोहन ने सेवा काल पूरा होने से पहले ही मध्य जून में अवकाश ले लिया है। उसके बाद से डिप्टी गवर्नर का एक पद खाली है। बुधवार को यह जानकारी वित्ता मंत्री प्रणब मुखर्जी ने दी। क्या गोकर्ण की नियुक्ति डिप्टी गवर्नर के तौर पर किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है? इस सवाल के जवाब में वित्ता मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में ऐसा कर दिया जाएगा। केंद्रीय बैंक में डिप्टी गवर्नर के चार पद हैं। फिलहाल तीन डिप्टी गवर्नर आरबीआई में तैनात हैं। इनमें उषा थोराट, के.सी चक्रवर्ती और श्यामला गोपीनाथ शामिल हैं।

अगस्त 2007 में एसएंडपी से जुड़ने से पहले गोकर्ण एसएंडपी की भारतीय शाखा क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री थे। उन्होंने आर्थिक विश्लेषण संस्थान नेशनल काउंसिल आफ अप्लाइड इकोनामिक रिसर्च [एनसीएईआर] में भी बतौर अर्थशास्त्री काम किया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित