
न्यूयार्क अमेरिकी बैंकिंग कंपनी सीआईटी ग्रुप ने दिवालियापन के लिए आवेदन किया है। इस तरह से सीआईटी अमेरिकी कारपोरेट इतिहास में दिवालियापन के लिए आवेदन करना वाला पांचवा सबसे बड़ा बैंक है, जिसकी परिसंपत्ति 71 अरब डालर की है।
छोटे एवं मझोले कारोबारियों को ऋण मुहैया कराने वाली सीआईटी ने बांड धारकों के साथ नियोजित ऋण.आदान प्रदान पेशकश विफल रहने के बाद दिवालियापन के लिए आवेदन किया है।
इससे पहले अमेरिका में लीमन ब्रदर्स, वामू, वर्ल्डकाम और जनरल मोटर्स दिवालियापन के शिकार हुए, जिनकी परिसंपत्तियां सीआईटी से अधिक थीं।