
लंदन। रायल बैंक आफ स्काटलैंड [आरबीएस] ने कहा है कि वह ब्रिटेन में अपने खुदरा परिचालन से जुड़े 3,700 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। वैश्विक वित्तीय संकट के कारण बैंक को ब्रिटिश सरकार से वित्तीय मदद मिली थी।
सरकारी नियंत्रण वाले बैंकिंग समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरबीएस ने अपने खुदरा बैंकिंग खंड के पुनर्गठन के लिए ब्रिटेन में कर्मचारियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। इस पुनर्गठन से बैंक में करीब 3,700 नौकरियों की कटौती होगी।