राहत पैकेज जारी रहेंगे: प्रणब

 
Nov 03, 05:30 pm

नई दिल्ली। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने राजकोषीय प्रोत्साहन को जारी रखने की सहमति दी है।

प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि राजकोषीय प्रोत्साहन जारी रहेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि उर्वरक और तेल सब्सिडी में कटौती पर विचार किया जा रहा है।

गैर कृषि ऋण की उठान में गिरावट पर चिंता जाहिर करते हुए प्रणब मुखर्जी ने कहा कि बैंकों से इस स्थिति में सुधार करने के लिए कहा गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्रों विशेष तौर पर कृषि और सूक्ष्म एवं लघु उपक्रमों को ऋण मुहैया कराने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

राजकोषीय पुनर्गठन की जरूरत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गैर योजनागत व्यय में कटौती विशेष तौर पर उर्वरक और पेट्रोलियम उत्पादों पर मिलने वाली सब्सिडी में कमी पर विचार कर रही है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित