घट सकती हैं मोबाइल की काल दरें: राजा

 
Nov 03, 08:46 pm

नई दिल्ली। दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने संकेत दिया कि समाप्ति शुल्क को और नीचे लाया जा सकता है, जिससे मोबाइल फोन की काल दरें और घट सकती हैं।

समाप्ति शुल्क वह शुल्क है, जिसका भुगतान एक आपरेटर द्वारा उस आपरेटर को किया जाता है जिसके नेटवर्क पर काल खत्म होती है।

यहां दूरसंचार कंपनियों के मुख्य कार्याधिकारियों से मुलाकात के बाद राजा ने कहा कि मैंने आपरेटरों से 2010 तक समाप्ति शुल्क को और नीचे लाने का अनुरोध किया जिससे शुल्क दरें और नीचे लाई जा सकें। उन्होंने कहा कि लोकल काल की दरें 10 पैसे प्रति मिनट तक और एसटीडी काल दरें 25 पैसे प्रति मिनट तक लाई जा सकती हैं।

राजा ने कहा कि मैंने उन्हें ग्रामीण इलाकों में दूरसंचार ढांचा बढ़ाने के लिए यूएसओ फंड का महत्तम उपयोग करने को भी कहा है। सरकार इस कोष से धन हासिल करने को नियम सरल करने की प्रक्रिया में है।

उल्लेखनीय है कि युनिवर्सल सर्विस आब्लिगेशन फंड में सरकार के पास 16,000 करोड़ रुपये से अधिक धन है। इस कोष की स्थापना ग्रामीण इलाकों में दूरसंचार ढांचे के लिए सब्सिडी उपलब्ध कराने के वास्ते की गई है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(13) वोट का औसत

average:3.846152
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित