सोनी ने उतारा साइज जीरो पीसी नोटबुक

 
Nov 03, 10:43 pm

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। ये साइज जीरो का जमाना है। सिनेमा से लेकर फैशन इंडस्ट्री में इसका जलवा है। यही जलवा अब कंप्यूटर इंडस्ट्री में भी बिखर गया है। सोनी ने अब तक का सबसे पतला और हल्का यानी साइज जीरो पीसी नोटबुक बाजार में उतारा है। खास बात यह है कि इस पीसी नोटबुक के लिए सोनी ने ब्रांड अंबेसडर भी बनाया है साइज जीरो अभिनेत्री करीना कपूर को।

सिर्फ आधा इंच पतले और 655 ग्राम वजन वाले साइज जीरो सोनी वायो एक्स की कीमत रखी गई है 64 हजार 990 रुपये। अभी तक पर्सनल कंप्यूटर यानी पीसी बाजार में सबसे स्लिम मैकबुक को माना जाता था। इसकी मोटाई करीब 19.9 एमएम है और वजन 736 ग्राम। लेकिन सोनी ने इससे भी हल्का और पतला पीसी नोटबुक निकाल कर इसे साइज जीरो करार दिया है। युवाओं में इस लैपटाप को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने इसे कई रंगों में उतारा है।

सोनी इंडिया के एमडी मसारु तमागावा ने करीना के साथ वायो एक्स लैपटाप पेश करते हुए कहा कि कंपनी की इच्छा पीसी नोटबुक बाजार के 20 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा करने की है। इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी विशेष प्रचार अभियान चलाएगी। इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया में चलाए जाने वाले इस अभियान पर इस साल कंपनी 15 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। कंपनी ने सोनी वायो एक्स पीसी नोटबुक के लिए करीना को लेकर बनाया गया एक विज्ञापन भी जारी किया।

करीना कपूर को अपनी छरहरी काया यानी साइज जीरो के लिए जाना जाता है। तमागावा ने कहा कि इसके साथ ही भारत में करीना स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। इसलिए कंपनी ने उनका साथ लिया है। जीरो साइज लैपटाप पर करीना ने कहा कि वायो एक्स भी स्लिम, स्टाइलिश और सेक्सी है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.6
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित