सेंसेक्स ने लगाई 218 अंकों की छलांग

 
Nov 04, 11:07 am

मुंबई। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी द्वारा प्रोत्साहन पैकेज की वापसी से इनकार के बाद फंडों और खुदरा निवेशकों की लिवाली के कारण बंबई स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 218 अंकों की उछाल दर्ज की।

तीस शेयरों वाला सूचकांक 218.29 अंकों या 1.41 फीसदी की बढ़त के साथ 15,623.23 के स्तर पर पहुंच गया। सभी खंडों के सूचकांकों में औसतन 2.82 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। पिछले छह कारोबारी सत्रों में बीएसई बैरोमीटर 8.5 फीसदी या 1,405 अंक गिरकर दो महीने के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया था।

वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 64.10 अंक या 1.40 फीसदी चढ़कर 4,628 के स्तर पर पहुंच गया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित