टाटा ने इस्पात उत्पादों के दाम घटाए

 
Nov 04, 02:45 pm

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कीमतों में आई गिरावट के मद्देनजर टाटा स्टील ने अपने कुछ इस्पात उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।

बुधवार को सीआईआई के इस्पात सम्मेलन के मौके पर टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एच एम नेरुरकर ने कहा कि हमने अपने इस्पात की चादरों के दाम घटाए हैं। कटौती उतनी की सीमा में की गई है, जैसी अन्य कंपनियों ने की है। कई अन्य इस्पात कंपनियों सेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, एस्सार, इस्पात इंडस्ट्रीज ने कल अपने उत्पादों की कीमतें 1,500 रुपये प्रति टन तक घटाई थीं। इससे पहले सितंबर में इस्पात कंपनियों ने कीमतों में 1,500 रुपये प्रति टन तक की बढ़ोतरी की थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:4.166666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित