हरि नारायण जापान में सत्यम के नए कारोबार प्रमुख

 
Nov 04, 03:23 pm

मुंबई। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा सत्यम ने बुधवार को कहा कि उसने हरि नारायणन को जापान में कारोबार के विकास प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है।

महिंद्रा सत्यम [जिसे सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के तौर पर जाना जाता था] ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि 'हरि एक दल के प्रमुख जो वाहन, विनिर्माण, बैंकिंग और वित्तीय सेवा उद्योग में कंपनी की मौजूदगी बढ़ाने से जुड़े कारोबार का विकास करेगा।'

महिंद्रा सत्यम के एशिया प्रशांत प्रमुख रोहित गांधी ने कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपनी आक्रामक योजना जारी रखते हुए महिंद्रा सत्यम कारोबार बढ़ा रही है। इससे पहले नारायणन एसआरएम टेक्नोलाजीज, जापान के कंट्री मैनेजर थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित