अगली फसल आने पर सुधरेंगे हालात

 
Nov 04, 04:07 pm

नई दिल्ली। सरकार ने सूखे और बाढ़ के कारण खरीफ के उत्पादन में गिरावट के बीच खाद्य वस्तुओं की कीमतों की महंगाई को ले कर बुधवार चिंता प्रकट की और उम्मीद जाहिर की कि अगली फसल आने के बाद कीमतों का दबाव कम होगा।

आगामी रबी की फसल मुख्य रूप से मार्च अप्रैल तक बाजार में अपनी शुरू होगी। खाद्य एवं कृषि मंत्री शरद पवार ने बुधवार को यहां आर्थिक संपादकों के सम्मेलन में कहा कि खाद्य सामग्रियों में मुद्रास्फीति चिंता का विषय है तथा इन जिंसों की कीमत में तेजी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

यह पूछने पर कि क्या उन्हें अगले तीन महीनों में खाद्य पदार्थो की कीमतों के कम होने की संभावना नजर आती है, पवार ने कहा कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन रबी फसल की कटाई के बाद स्थिति में बदलाव आएगा।

सरकार के अपने आंकड़े के अनुसार 17 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में वर्ष दर वर्ष आधार पर खाद्य सामग्रियों की थोक कीमतें औसतन करीब 13 प्रतिशत बढ़ गईं। इस दौरान दलहनों में 23 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई।

सरकार ने मंगलवार को कहा था कि इस वर्ष सूखे की स्थिति और उसके बाद बाढ़ के कारण पिछली खरीफ के खाद्यान्न उत्पादन में 2.1 करोड़ टन की गिरावट हुई है। कृषि मंत्रालय का चावल उत्पादन में 1.5 करोड़ टन तथा मोटे अनाजों के उत्पादन में 55 लाख कम रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

पवार ने बुधवार को कहा कि सरकार ने इस बार रबी [सर्दियों] के उत्पादन में पिछले वर्ष के मुकाबले 85 लाख टन की वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि सूखे और बाढ़ के बाद गर्मी में बोई जाने वाली फसलों के उत्पादन में हुई कमी की थोड़ी भरपाई की जा सके। उन्होंने कहा कि हमने खरीफ फसल में हुई कमी कीे याथ संभव भरपाई के लिए रबी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के उपाय किए हैं देर से हुई मानसूनी बरसात के कारण जमीन में नमी के स्तर में हुए सुधार ने रबी फसल के बेहतर होने की संभावना को बढ़ा दिया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:1
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित