
मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को भारी वृद्धि दर्ज की गई। सेंसेक्स 507 और निफ्टी 147 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए।
बंबई स्टाक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 507.19 अंकों [3.29 प्रतिशत] की वृद्धि के साथ 15,912.13 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज [एनएसई] का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 146.90 अंकों [3.22 प्रतिशत] की वृद्धि के साथ 4,710.80 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 204.91 अंकों [3.54 प्रतिशत] की वृद्धि के साथ 5,994.40 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 147.29 अंकों [2.18 प्रतिशत] की वृद्धि के साथ 6,888.53 पर बंद हुआ।