
नई दिल्ली। प्रमुख साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसाफ्ट अपनी कारोबारी गतिविधियों को चुस्त-दुरूस्त करने के प्रयास में दुनिया भर में सैंकड़ों नौकरियां समाप्त करेगी। इस कदम का इसके भारतीय परिचालन पर मामूली असर होगा।
सूत्रों ने बताया कि कुल मिलाकर 800 तक छंटनियां की जा सकती हैं जो विभिन्न स्थानों पर तथा कारोबारों में होंगी। माइक्रोसाफ्ट इंडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में संपर्क करने पर कहा कि कंपनी के भारतीय कर्मचारियों पर इस छंटनी का असर इकाई अंक में ही रहेगा। भारतीय कर्मचारियों की संख्या फिलहाल लगभग 5,300 है।
प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने कारोबारी आवश्यकताओं की समीक्षा करते रहें और अपने संसाधनों को उसी हिसाब से लगाएंगे। भारत पर इसका असर न्यूनतम व इकाई अंक में होगा। इसी समय हम प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में नियुक्ति भी जारी रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि जनवरी में साफ्टवेयर कंपनी ने 5000 नौकरियां समाप्त करने की घोषणा की थी।