
मुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 16,137.42 पर खुला। सुबह करीब 10.04 बजे यह 16,240.10 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को यह 16,063.90 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' बढ़त के साथ 4767.50 पर खुला। लगभग इसी समय यह 4828.25 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को यह 4765.55 पर बंद हुआ था।