
मुंबई। निर्यातकों की ओर से डालर की बिकवाली से रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा डालर के मुकाबले 22 पैसे मजबूत होकर 46.80 पर खुला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में 22 पैसे मजबूत होकर 46.80 पर खुला। 27 अक्टूबर के बाद से रुपये का यह स्तर नहीं देखा गया। रुपया गुरुवार को तीन पैसे मजबूत होकर 47.02:03 पर बंद हुआ था।
कारोबारियों के अनुसार निर्यातकों द्वारा डालर की बिकवाली से रुपये को मजबूती मिली। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में पूंजी अंतर्प्रवाह की उम्मीद से भी रुपये की धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा।