
मुंबई। घरेलू निजी विमान कंपनियों जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों के किरायों पर शुक्रवार से ईधन-अधिभार में 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की।
दोनों कंपनियों ने कहा कि यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से अमल में आ गई है। किंगफिशर के बयान में कहा गया है , ''..घरेलू उड़ानों पर लगाए जाने ईधन अधिभार में बढ़ोतरी की गई है जो शुक्रवार से प्रभावी हो गई है।'
बयान में कहा गया है कि 1,000 किलोमीटर तक की उड़ानों पर ईधन अधिभार 100 रुपये जबकि 1,000 किलोमीटर से अधिक के उड़ानों के लिए 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा, 'हमने जेट एयरवेज, जेट लाइट और जेट कनेक्ट की सभी घरेलू उड़ानों के लिए ईधन अधिभार में 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।'
स्पाइस जेट ने भी कहा कि परिचालन लागत बढ़ने के मद्देनजर वह इस प्रकार की बढ़ोतरी पर विचार कर रही है।