बढ़ा हवाई किराया

 
Nov 06, 07:30 pm

मुंबई। विमान ईंधन [एटीएफ] की बढ़ी कीमतों का बोझ एविएशन कंपनियों ने यात्रियों पर डाल दिया है। इसके तहत देश की दिग्गज एविएशन कंपनी जेट एयरवेज और दूसरी सबसे बड़ी निजी विमान सेवा किंगफिशर एयरलाइंस ने अपने घरेलू किराए बढ़ा दिए हैं।

दोनों कंपनियों ने हवाई टिकट पर लगने वाले ईंधन सरचार्ज में 200 रुपये का इजाफा किया है। यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गई है। इसी महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियों ने एटीएफ के दामों में 3200 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की थी।

किंगफिशर ने एक हजार किलोमीटर तक की उड़ानों पर ईंधन सरचार्ज में 100 रुपये और इससे ज्यादा दूरी पर 200 रुपये की बढ़ोतरी की है। जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपनी तीनों विमान सेवाओं- जेट एयरवेज, जेट लाइट और जेट कनेक्ट पर बढ़ा हुआ ईंधन सरचार्ज वसूलेगी। देश में निजी क्षेत्र की तीसरी बड़ी एविएशन कंपनी स्पाइस जेट भी किराए में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित