एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरें घटाई

 
Nov 06, 10:29 pm

मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक [एसबीआई] ने अपने कुछ ग्राहकों को आहत किया है, तो कई को राहत भी पहुंचाई है। सबसे पहले राहत की खबर। एसबीआई ने होमलोन की 8 फीसदी ब्याज दर वाली विशेष रियायती स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2010 तक बढ़ा दी है। इससे कम राशि के होमलोन लेने वाले ग्राहकों को कुछ और समय तक इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। यह योजना शनिवार यानी 7 नवंबर को खत्म हो रही थी। बैंक की इस विशेष योजना 'माई होम कैंपेन' के तहत 5 लाख रुपये तक के होमलोन पर पांच साल के लिए 8 फीसदी की फिक्स दर से ब्याज देनी होती है। इस योजना के साथ अधिकतम 10 वर्ष की अवधि का लोन लिया जा सकता है। पांच लाख से अधिक की रकम पर पहले साल 8 फीसदी की रियायती ब्याज दर लगती है। 50 लाख तक के अधिकतम होमलोन पर दूसरे व तीसरे साल 8.5 फीसदी ब्याज देनी होती है।

आहत करने वाली बात यह है कि देश के इस दिग्गज बैंक ने एफडी पर जमा दरों में आधा फीसदी तक की कटौती कर दी है। इससे बैंक एफडी पर निर्भर रहने वाले बुजुर्गों समेत अन्य ग्राहकों को नुकसान होगा। नई दरें 9 नवंबर से लागू होंगी।

एसबीआई ने 181 दिन से लेकर एक साल की मियाद वाली एफडी [फिक्स डिपाजिट] पर ब्याज दर 5.75 से घटाकर 5.25 फीसदी कर दी है। इसी तरह एक से दो साल की मैच्योरिटी वाली मियादी जमा पर 6 फीसदी वार्षिक ब्याज मिलेगी। अभी यह दर 6.25 फीसदी है। वहीं 2 से 3 वर्ष के लिए ब्याज दर 6.75 के बजाय 6.5 फीसदी होगी, जबकि तीन से पांच वर्ष तक की एफडी पर 6.5 फीसदी वार्षिक ब्याज मिलेगी। फिलहाल यह ब्याज दर 7 फीसदी है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:1.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित