नई दिल्ली। मुद्रास्फीति के करीब दो साल से निम्नतम स्तर पर पहुंच जाने के बीच योजना आयोग ने मंगलवार को भरोसा जताया कि इसमें और गिरावट आएगी और सरकार महंगाई दर पर लगाम लगाने के संबंध में सही दिशा में है।
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा कि मैं सचमुच खुश हूं कि मुद्रास्फीति घटी है। मुझे उम्मीद है कि हम आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति को नियंत्रित रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि यदि मुद्रास्फीति जनवरी में कम नहीं होती तो लोगों का सरकार की आलोचना करना उचित होता। जनवरी में यह कम हुई है इसलिए इससे जाहिर होता है कि हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर